ताजमहल पर बंदरों का आतंक कायम है। बृहस्पतिवार को विदेशी पर्यटक पर बंदर ने हमला बोल दिया। बंदर ने पर्यटक के पैर में पंजा मार दिया। इस घटना के बाद पर्यटक सहम गए।
बताया गया है कि बृहस्पतिवार को ताजमहल के पूर्वी गेट पर ब्राजील के पर्यटक लुइस खड़े थे। यहां अचानक एक बंदर आया और लुइस के बाए पैर में पंजा मार दिया।
पर्यटक लुइस बंदर ने अचानक हुए हमले से सहम गए। बंदर के हमले की जानकारी पर पर्यटक को पूर्वी गेट पर खड़ी एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें एंटी-रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। गौरतलब है कि ताजमहल पर बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई बार बंदर हमला कर चुके हैं।